पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

शिविर में विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कूल में लगाया विधिक जागरूकता शिविर

कार्यालय संवाददाता - सीहोर

स्कूली छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी देने के लिए गुरुवार को न्यायाधीश एक्सीलेंस स्कूल पहुंचे। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस शिविर में छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उनके हित में बनाए गए कानून भी बताए।

शिविर में मुख्य अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायाधीश आरती दुबे थीं। विशेष अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायाधीश मुकेश नाथ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की संयोजक आरती शुक्ला थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आरके बांगरे ने की। न्यायाधीश श्रीमती दुबे ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए छात्राओं से कहा कि वे अपने अधिकार पहचानें और निर्भय होकर शोषण का विरोध करें। न्यायाधीश श्री नाथ ने भी बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायालय से मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में भी बताया। श्रीमती शुक्ला ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और बाल श्रम अधिनियम के बारे में विद्यार्थियों को बताया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य श्री बांगरे ने भी मानव अधिकार घोषणा पत्र के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार राय ने किया तथा आभार देवेंद्र कुमार राय ने माना।