पुलिस परेड ग्राउंड में होगा समारोह
ञ्च राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह इस साल चर्च ग्राउंड की जगह पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री व सीहोर के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह ध्वराजोहरण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
कई विभाग निकालेंगे झांकियां
इसके साथ ही समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में अलग-अलग विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी शासकीय भवनों पर शाम के समय रोशनी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हर साल गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह चर्च मैदान में आयोजित किया जाता था। लेकिन इस वर्ष यह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा।
स्कूलों में बच्चों को मिलेगा विशेष भोज
जिले के सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष भोज में सब्जी, पुरी, खीर या सब्जी, पूरी, हलुआ तथा इसके साथ लड्डïूभी दिए जाएंगे।