टावर स्टेशन पर चोरी
रायसेन - अशोक नगर स्थित एक निजी कंपनी के टावर स्टेशन में चोरी हो गई। इसके अलावा सरल ज्ञान स्कूल में भी ताले टूटू है, लेकिन यहां पर चोरी की वारदात नहीं हुई। टावर स्टेशन में एक माह के भीतर यह छठवीं चोरी है। चोर यहां से कॉपर केबिल, बैटरी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
चोरी की जानकारी मिलते ही निजी टावर कंपनी के अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे। उन्हें टॉवर के केबिन से सामान चोरी जाने की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई है। सरल ज्ञान स्कूल के संचालक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के ताले रात में टूटे हैं। परंतु चोर स्कूल से कुछ ले जा नहीं पाए। इस चोरी की घटना के बाद दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।
रायसेन। बुधवार की रात में अशोकनगर स्थित टेलीकाम निजी कंपनी में चोरों ने कई सामान पर हाथ साफ किया।