पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्ताह भर बाद जली बिजली

सप्ताह भर बाद जली बिजली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - सिरोंज
एक सप्ताह से कटी पड़ी एलबीएस कालेज की बिजली सप्लाई गुरुवार दोपहर में फिर जोड़ दी गई है। बिजली नहीं होने की वजह से फस्र्ट सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फार्र्म जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्र-छात्राओं को अभी तक उनके नामांकन नंबर प्राप्त नहीं हुए हंै। इस वजह उनके परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी है। इस बीच रविवार को 26 जनवरी का अवकाश भी है।
बकायादारों से वसूली के लिए बिजली कंपनी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान ही सप्ताह भर पूर्व एलबीएस कालेज का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। कनेक्शन काटने की वजह कालेज प्रबंधन पर बिजली कंपनी की करीब 72 हजार रुपए की बकाया राशि थी।
कनेक्शन कटने के सप्ताह भर बाद कालेज प्राचार्य द्वारा जनभागीदारी मद से आधी राशि जमा की गई। इसके बाद गुरुवार को बिजली सप्लाई बहाल हो सकी है। सप्ताह भर से कालेज में कम्प्यूटर संबंधी सारा काम ठप पड़ा हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना फस्र्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को करना पड़ा। अभी फस्र्र्ट सेमस्टर के परीक्षा फार्म जमा करने की प्रक्रिया सभी कालेजों में चल रही है लेकिन सिरोंज कालेज में यह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। इसकी मुख्य वजह छात्र-छात्राओं के पास उनके नामाकंन नंबर नही आना है। जानकारी के मुताबिक फस्र्ट सेमेस्टर के अनेक छात्र ऐसे भी हैं जो अभी भी नामंाकन फार्म जमा करने के लिए कालेज के चक्कर काट रहे हैं। सप्ताह भर से उन्हें बिजली नहीं होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। इनमें प्रायवेट परीक्षा देने वाले छात्र भी शामिल है। गुरुवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख थी। हालांकि कालेज प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए एक निजी कम्प्यूटर सेंटर से छात्र-छात्राओं के फार्म जमा करने की बात कही जा रही थी लेकिन छात्र-छात्राओं को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस वजह से वे फार्म नहीं भर पाए हैं।




अब तक नहीं मिले नामांकन नंबर

बिजली नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना फस्र्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को करना पड़ रहा है। सिरोंज कालेज में ५०० से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा नामांकन नंबर के लिए समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कालेज में करवा दिया था। इसके बाद भी गुरुवार तक उनके नामांकन नंबर प्राप्त नहीं हुए हैं। नामांकन नंबर प्राप्त होने के बाद ही वे आनलाइन परीक्षा फार्र्म भर सकेंगे। सूत्र बताते हैं कि कालेज प्रबंधन द्वारा बुधवार को ही सभी छात्र-छात्राओं के नामांकन फार्म विवि भेजे गए हैं। इन फार्र्मों की एंट्री के बाद छात्र-छात्राओं के नामांकन नंबर कब तक उन्हें प्राप्त होंगे यह जानकारी किसी को नहीं है।



27 तक जमा होना है फार्म

फस्र्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। छात्र-छात्राएं तब तक ये फार्म नहीं भर सकते हंै जब तक कि उन्हें नामांकन नंबर प्राप्त न हो जाए। इस नामांकन नंबर को विवि की वेबसाइट पर डालने के बाद ही छात्र-छात्राएं उनका परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इस वजह से नामांकन नंबर लेने के लिए छात्र-छात्राएं हर दिन कालेज के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। छात्र अमित मालवीय ने बताया कि 27 जनवरी परीक्षा फार्म जमा करने की आखरी तारीख है। इस बीच 26 जनवरी को रविवार का अवकाश है। गुरुवार शाम तक नामांकन नंबर छात्रों को प्राप्त नहीं हुए हैं। यदि अगले दो दिनों में भी उन्हें नामांकन नंबर प्राप्त होते है तो कम्प्यूंटर सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ लगना तय है। प्रबंधन द्वारा एसएमएस नहीं मिलने पर छात्रों से नामांकन नंबर कालेज से ही लेने की बात कही जा रही है।

आज ही आई है बिजली

॥सप्ताह भर से बिजली नहीं होने की वजह से व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। गुरुवार दोपहर से बिजली सप्लाई बहाल हो गई है। छात्र-छात्राओं के नामांकन नंबर शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। यदि उन्हें एसएमएस प्राप्त नहीं होता है तो वे कालेज आकर अपने नामांकन नंबर ले सकते हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी है।

मनीष शर्मा,

प्राचार्य एलबीएस कालेज सिरोंज।



परेशानी - बिजली के अभाव में छात्र-छात्राओं के नामांकन नहीं मिले, फार्म जमा करने में परेशानी

ञ्च72 हजार रुपए की बकाया राशि के लिए कटा था कनेक्शन

सिरोंज। सात दिनों तक लाइट नहीं रहने से एलबीएस कालेज में फार्म जमा करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई।