बस में घुसी बाइक, गंभीर युवक भोपाल रेफर
रायसेन - दरगाह नाके के पास गुरुवार की शाम एक बाइक चालक सामने से बस में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी निवासी करोद भोपाल निवासी ३५ वर्षीय सीताराम विश्वकर्मा गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रायसेन से भोपाल बाइक से जा रहा था।
भोपाल रोड पर दरगाह नाके के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बस से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल हालत में उसे १०८ एंबूलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस बस को जब्त कर थाने ले आए।