- Hindi News
- भाजपा और कांग्रेस ने सुभाषचंद्र बोस को आद किया
भाजपा और कांग्रेस ने सुभाषचंद्र बोस को आद किया
निज संवाददाता - सिरोंज
नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा संगठन और नपा प्रबंधन द्वारा सुबह नपा कार्यालय के सामने स्थित सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने सुभाष जयंती से शुरू हुए भाजपा अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए तथा नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनता का समर्थन मांगा जाएगा।
कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों से एक कील, एक वोट और एक नोट प्रदान करने की अपील की जाएगी। भाजपा नेता संतोष चौरे ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, मनोज साईंनाथ, हरिबाबू भार्गव, पप्पू साहू, तोषमणि पंथी, शिवकुमार भार्गव, पारस तारण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव विनोद सेन के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अवधनारायण श्रीवास्तव, विनोद सेन, केशर मियां, राजकुमार सक्सेना, महेन्द्रपालसिंह बघेल, सादिक कुरैशी उपस्थित थे।
सिरोंज। सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।