- Hindi News
- बिजली के खंभे बने मुसीबत, लोग हो रहे परेशान
बिजली के खंभे बने मुसीबत, लोग हो रहे परेशान
मुरवास। गांव में लगाए जा रहे 33 केवी लाइन के खंभे ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं। इन खंभों को गांव से बाहर लगाने की मांग संबंधी एई को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया।
बिजली कंपनी से अनुबंधित प्रायवेट कंपनी द्वारा सिरोंज-लटेरी रोड पर 33 केवी लाइन के विस्तार के लिए नए ख्ंाभें लगाने के साथ ही केबल लाइन भी डाली जा रही है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मुरवास में अनेक घरों से सटकर ये खंभे लगाए गए हैं। खंभों को गड्ढों में कर्मचारियों द्वारा केवल मिट्टी से ही पूरा जा रहा है। जबकि इनकी मजबूती के लिए सीमेंट और गिट्टी का उपयोग किया जाना था। बीती रात क्षेत्र में हुई बारिश से गांव में लगाए गए अनेक खंभें गिरने की स्थिति में हैं। इससे आसपास के मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
अपनी इसी आशंका से बिजली कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवाने के लिए मुरवास के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि गांव में खंभे लगने की वजह से रहवासियों को हमेशा खतरा बना रहेगा। खंभों पर केबल डालने के बाद हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने खंभों को गांव से बाहर लगाने तथा उन्हें लगाने में मजबूती का ध्यान रखने की मांग की है। मांग करने वालों में युकां उपाध्यक्ष असगर खान, पूर्व जनपद सदस्य मनफूलसिंह कुशवाह, इरशाद खान, रईस खान, इकबाल खान तथा खालिद खान आदि शामिल है।
ञ्चमिट्टी में खड़े किए जा रहे सीमेंट के खंभे
मुरवास। जगह-जगह पड़े हुए हैं बिजली खंभे, लेकिन लगाए नहंी जा रहे।