- Hindi News
- वार्षिक उत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
वार्षिक उत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी
सिरोंज। लिंक रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने एक बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने किया।
इससे पूर्व बच्चों ने मैदान में स्वस्थ्य शरीर के लिए व्यायाम कला का प्रदर्शन भी किया। इसके उपरांत परिसर में आयोजित सांस्कतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
वहीं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी बच्चों द्वारा दी गई। इस अवसर पर शिक्षक शैलेन्द्र दांगी ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के जीवन चरित्र से अवगत कराया।
कार्यक्रम को समाजसेवी अन्नू अग्रवाल, विष्णु गर्ग तथा प्राचार्य शिवेन्द्रंिसह ने भी संबोधित किया।
सिरोंज। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राएं ।