पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंधी के साथ जोरदार बारिश

आंधी के साथ जोरदार बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा - बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से ग्रामीणों की चिंताए बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से थम-थम कर हो रही बारिश से खेतों में खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदा से बचाना मुश्किल दिख रहा है । इस समय खेतों में चने और गेहूं की फसल खड़ी हुई है।
ग्रामीण खुमान सिंह ने बताया कि यदि बारिश नहीं रूकी तो फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है । रात के समय तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाएं चलने के कारण खड़ी फसलें झुक गई हंै। खेत देखने में ऐसा लग रहा है कि किसी पालतू जानवर ने नष्ट कर दिए हो। किसान उमेश सैनी ने बताया कि लगातार हो रहीं बारिश से फसल को काफी नुकसान हो सकता है।



रामलीला मेले में पानी से दुकानदार परेशान

रामली मेले में हर तरफ बारिश के कारण कीचड़ से अव्यवस्था नजर आई। दुकानों में जहां पानी भरने से रात भर दुकानदार सो न सके, वहीं गुरुवार को दिन भर लोग दुकानों को जमाने में व दुकान के अंदर भरा पानी बाहर निकालने में मशक्कत करते रहे। मेले में कहीं पर नालियां नहीं हैं, तो कहीं नालियां चोक होने से पानी भराव की समस्या आई। इस समस्या के लिए दुकानदार मेला समिति पर ठीकरा फोड़ रहे थे। कई दुकानदारों का बारिश के पानी से सामान गीला होने से नुकसान भी हुआ है।

रात भर सोये नहीं

॥रात भर बारिश की वजह से सोये तक नहीं। पानी से सामान की सुरक्षा के लिए रातभर मशक्कत करना पड़ी। सुबह होने पर पानी निकालने और दुकान व्यवस्थित करने में जुटे रहे।

प्रदीप जैन, व्यवसायी रामलीला मेला

१५ हजार का नुकसान

॥रात में हुई बारिश से दुकान में रखा क्राकरी का सामना गिर गया था, इससे करीब १५ हजार का नुकसान हो गया है। दुकान में पानी भरने और सामान गीला होने से खासी समस्या आ रही है।

मुकेश रघुवंशी,

क्राकरी विक्रेता

कई जगहों पर अव्यवस्था के हालात

विदिशा। मुखर्जीनगर मेन रोड पर बारिश के कारण कीचड़ हो गई, जिससे वाहन फिसलते रहे।

गंजबासौदा तेज हवाओं व बारिश से फसल खराब।