पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों से परेशान वाहन मालिक पहुंचे थाने

चोरों से परेशान वाहन मालिक पहुंचे थाने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - बेगमगंज
पिछले कुछ दिनों से शहर में वाहनों की चोरियों व वाहनों से सामान चुराने की घटनाएं दिन-प्रतिदिन घटित होने से वाहन मालिकों में भय है। बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने सभी लोग एकत्रित होकर सामूहिक रूप आप पार्टी के योगेश शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचे। चोरी की घटनाओं के विरोध में पुलिस से अंकुश लगाने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को दो लिखित रिपोर्ट सौंपी।
फरियादी देवेंद्र कुमार भाटिया एवं अमीन खां ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि जब से पुलिस ने नगर के बाहर वाहनों को खड़ा करवाना शुरू किया है, तब से उनके वाहनों में से सामान चोरी जा रही है। बीती रात शहर के बाहर चोरी ताला तोड़कर 20 लीटर आयल की केन चुरा ले गए। अन्य वाहन से 370 लीटर डीजल चोर चुरा ले गए। इसके अलावा अन्य वाहन मालिकों ने भी पुलिस को बताया कि अन्य गाडिय़ों के शहर के बाहर खड़े करने से टर्मिनल, वायर, डीजल, बैट्री, सेल्फ डायनुमा इत्यादि चोरी जा चुके हैं। वाहन मालिकों ने एवं आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से वाहनों से सामान चोरी जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।




चोरी की घटनाओं से आक्रोशित हैं क्षेत्र के लोग