कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बेगमगंज - अनाज,दलहन,तिलहन व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर जेके जैन को ज्ञापन सौंपकर गेहूं का समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र मंडी परिसर के स्थान पर सोसायटी मुख्यालय पर बनाने की मांग की है।
व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मुणोत,मंडी प्रतिनिधि राहुल जैन बड्डे, सुगमचंद जैन मुनीम,धर्मेन्द्र जैन,मनीष जैन,अजय जैन गुड्डा,ऋषभ कुमार जैन,विनीत जैन,नवीन जैन आदि ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें कहा है कि पिछले साल से गेहंू की सरकारी तौल मंडी प्रांगण में हो रही है। इसके कारण किसानों को भी असुविधा होती है तथा परिवहन भाड़ा इत्यादि भी अधिक लगता है। इससे किसानों को व्यर्थ की हानि होती है एवं मंडी का नीलामी कार्य भी प्रभावित होता है। मंडी के लाइसेंसी हम्माल/तुलावटी भी सरकारी गेहूं खरीद में सहयोग देने लगते हैं। मंडी प्रांगण में लाइसेंसी व्यापारियों के लिए पर्याप्त टीन शेड रोड एवं गोदाम नहीं हैं।
समर्थन खरीदी केन्द्र के कारण व्यापारियों को शेड खाली करना पड़ते हैं, इसके कारण व्यापारियों के समक्ष समस्या पैदा हो जाती है कि वे आवक जावक का कार्य कहां करें। व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्र नहीं बनाया जाए।