पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र शिविर में ११९ रोगियों की जांच

नेत्र शिविर में ११९ रोगियों की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज में आयोजित किए गए नेत्र शिविर में 119 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच नेत्र विशेषज्ञों ने की। इसमें से 19 रोगियों का जिला चिकित्सालय में मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया।
जिला अंधत्व निवारण समिति द्वारा सुल्तानगंज में लगाए गए नेत्र शिविर में डा. सोमनदास द्वारा नेत्र रोगियों के परीक्षण के बाद 19 मोतियाबिंद के रोगियों को चिन्हित कर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ एसी अग्रवाल द्वारा मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण किए गए। शेष 100 मरीजों को सुल्तानगंज में ही दवाएं दी गई। मरीजों को लेकर जाने व वापस लेकर आने की व्यवस्था भी शासन स्तर पर की गई। नेत्र चिकित्सक डा.सोमनदास ने बताया कि शुक्रवार 24 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्र शिविर रखा गया है।