पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान सम्मेलन और वसूली शिविर का आयोजन

किसान सम्मेलन और वसूली शिविर का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन - सेंट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा किसान सम्मेलन और वसूली शिविर का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बैंक अध्यक्ष पीके गुप्ता ने समय पर ऋण भुगतान से होने वाले लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्ध है। ग्राहक अपनी समस्याएं और सुझाव समय-समय पर बता सकते हैं, जिनको अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। भोपाल क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस संधु और शाखा प्रबंधक महेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए