- Hindi News
- ञ्चखेतों में बारिश का पानी भरने से फसल सडऩे की आशंकाञ्चबुधवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवा
ञ्चखेतों में बारिश का पानी भरने से फसल सडऩे की आशंकाञ्चबुधवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार सुबह तक चला
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
बुधवार-गुरुवार की रात मेें हुई बारिश से जहां गेहंू की फसल आड़ी हो गई है, वहीं चने की फसल का फूल झड़ गया है। जबकि मसूर की फसल पानी की मार से खेत में धंस गई है। बेमौसम हो रही इस बारिश से रबी की फसल को अब नुकसान पहुंचाना शुरू हो गया है।
इतना ही नहीं रात भर हुई बारिश से गणतंत्र दिवस के लिए चल रही रिहर्सल भी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस ग्राउंड के स्थान पर इस बार स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित करने का मन बनाया है, लेकिन रात के समय हुई बारिश से स्टेडियम में पानी भर गया, जिस कारण स्टेडियम में गुरुवार की सुबह रिहर्सल करना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में पुलिस के जवानों और स्कूली बच्चों को फिर से पुलिस ग्राउंड पहुंच कर रिहर्सल करना पड़ी।
पिछले तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी धूप निकल रही है। बुधवार की रात १२ बजे से शुरू हुई बारिश गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे तक होती रही। रात भर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। रात के समय हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि अब रबी फसल से अच्छा उत्पादन की आस रखना मुश्किल है। बारिश ने फसलों को नष्ट करके रख दिया है, जिससे लागत निकलना भी संभव नहीं लग रहा है। गेहूं की फसल, जिनमें बालियां आ गई थीं वह पूरी तरह आड़ी हो गई। चने की फसल पर असर पड़ा।
फसलों के सडऩे की आशंका
क्षेत्रों में मंगलवार को खूब पानी गिरा। इससे किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगह गेहूं की फसल झुक गई और अब बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इस स्थिति में फसल के सडऩे की आशंका बढ़ गई है।
रायसेन। खेल मैदान में बारिश का पानी भरने के कारण पुलिस परेड ग्राउंड में हुई रिहर्सल।
बारिश से लुढ़का तापमापी का पारा
बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। दिन और रात का पारा भी लुढ़क कर नीचे आ गया है। दिन के तापमान में १९ डिग्री और न्यूनतम तापमान १० डिग्री पर आ गया है। दिन और रात के तापमान में हुई गिरावट से फिर लोगों को सर्दी से दो चार होना पड़ रहा है। शीत लहर चलने से दिन भर लोग गर्म कपड़ोंं से ढंके नजर आए। वहीं गली-मोहल्लों में अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास किया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि चक्रवात के कारण बारिश की स्थिति बनी है। दिन और रात के तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में 16.4 मिमी बारिश हुई
जिले में बीते 24 घंटे में 23 जनवरी को सुबह 8 बजे तक 16.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
बारिश का आंकड़ा
कहां कितनी बारिश
रायसेन 38.2 मिमी
गैरतगंज 14.2 मिमी
बेगमगंज 17 मिमी
सिलवानी 5 मिमी
गौहरगंज 10 मिमी
बरेली 13 मिमी,
उदयपुरा 20 मिमी
बाड़ी 14 मिमी
ज्यादा नहीं है नुकसान
॥क्षेत्र में हो रही बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बारिश फसलों के लिए नुकसान कम और लाभ ज्यादा पहुंचाएगी। कुछ जगह चने की फसलों में फूल आ रहे हैं, उन्हें नुकसान हुआ है। बारिश से सिंचाई का पानी बच गया। पानी से जहां फसलें आड़ी हुई हैं, मौसम खुलने के बाद वह ठीक हो जाएगी। फिर भी मैदानी अमले को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा।
एमपी तिवारी, कृषि उपसंचालक रायसेन
नुकसान - बेमौसम बारिश से रबी की फसल हो रही प्रभावित, किसान हो रहे चिंतित
चने के फूल झड़े, मसूर की फसल बिछी
रायसेन। रात भर हुई बारिश से खेल मैदान में भर गया पानी।
रायसेन। रात भर हुई बारिश से सड़कों पर भर गया पानी।
बेमौसम हो रही बारिश कुम्हारों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। बुधवार-गुरुवार की रात भर हुई बारिश से कुम्हारों की ईंटें गल गई हैं। क्षेत्र के कुम्हारों ने बारिश से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। शहर से लगे रतनपुर, सेहतगंज सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में ईंटों के भट्टे हैं, जहां पर बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।
कुम्हारों की ईंटें गली
रात भर हुई बारिश के चलते कई जगह फॉल्ट हो गए, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। रात भर बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। वहीं रात के समय बारिश और बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। रात में कई लोगों के घरों की लाइट भी बारिश के कारण गुल हो गई थी, ऐसे कई लोगों ने अपनी शिकायतें विद्युत कंपनी के कंट्राल रूम में दर्ज कराई। विद्युत कंपनी के कर्मचारी दिन भर इन शिकायतों को हल करने में जुटे रहे।
बारिश से बिजलीफाल्ट
बारिश के कारण रिहर्सल भी हुई प्रभावित