पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने देखी ईवीएम की जांच प्रक्रिया

कलेक्टर ने देखी ईवीएम की जांच प्रक्रिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हैदराबाद से आए इंजीनियरों द्वारा ईवीएम मशीनों की जांच का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्य चल रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेके जैन द्वारा ईवीएम मशीनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया तथा इंजीनियरों से जांच संबंधी जानकारी ली गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन ने बताया कि ईवीएम मशीनों की चेकिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है। ईवीएम के परीक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती भी की गई है।
ईवीएम मशीनों के परीक्षण के लिए हैदराबाद से तीन इंजीनियरों का दल आया हुआ है।
इस दल के इंजीनियर एम परमानंद, बी रमेश तथा के साई कृष्णा द्वारा ईवीएम के परीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
जांच की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण कर इंजीनियरों से चर्चा की गई। परीक्षण के दौरान पांच प्रतिशत ईवीएम में मॉकपोल भी किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
गुरुवार को सुबह 12 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेके जैन द्वारा निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में जाकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को अद्यतन करने के साथ ही मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए।




रायसेन। कलेक्टर ने ईवीएम की जांच प्रकिया का किया अवलोकन।

कलेक्टर ने हैदराबाद से आए इंजीनियरों की उपस्थिति में किया अवलोकन