- Hindi News
- २5 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
२5 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
रायसेन - जिले भर में २५ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस के उपलक्ष्य में मतदान केंद्र स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह जिला मुयालय स्थित शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में रखा गया है। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।
दिलाई जाएगी शपथ : समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। नागरिकों को लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए राष्ट्र्र की लोकतांत्रिक परंपरा एवं प्रतिष्ठा को बनाए रखने को कहा जाएगा। किसी भी प्रकार के धर्म, जाति, प्रजाति, समुदाय, भाषा तथा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।