- Hindi News
- मेरा खेत मेरी माटी उप योजना में होंगे कई जागरूकता कार्य
मेरा खेत मेरी माटी उप योजना में होंगे कई जागरूकता कार्य
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
कृषि पखवाड़े के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में विभागीय समीक्षा बैठक भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक अनिल रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कृषि उपसंचालक एमपी तिवारी ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पात्र कृषकों की कृषि योग्य भूमि व गैर कृषि उपयोग भूमि पर ‘मेरा खेत मेरी माटी’ योजना की विस्तारपूर्वक कार्ययोजना बताई गई। ‘मेरा खेत मेरी माटी’ योजनान्तर्गत कृषक खेत समतलीकरण, मेढ़ बंधान, कुआं निर्माण, फार्म पॉड निर्माण, नाला बंधान, नाडेप, बायोगैस, वर्मीक पोस्ट, संबन्धित कार्य कृषक अपने खेत में करा सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच या सचिव से संपर्क कर पंजीयन 26 जनवरी, 2014 की ग्राम सभा में कराए जाने की अपील की गई है।
बैठक में सौ दिवसीय कृषि कार्य योजना के संबन्ध में गहरी जुताई, दलहनी फसलों में बीजोपचार, धान में कोनोवीडर व मार्कर का उपयोग, खेत तीर्थ योजना, नये कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना, बीज उत्पादक समिति का निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता का बीज उत्पादन व जैविक खेती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक में उपसंचालक कृषि, एमपी तिवारी, परियोजना संचालक आत्मा, एके उपाध्याय सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी एवं वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल दुबे उपस्थित थे।
ञ्चनकतरा में आयोजित हुआ कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम
बैठक - कृषि पखवाड़े के तहत विभागीय कार्यों की समीक्षा