पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को बताए खाद की शुद्धता जांचने के तरीके

किसानों को बताए खाद की शुद्धता जांचने के तरीके

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता, नरसिंहगढ़
गुरुवार को ग्राम भंवास में कृषि महाविद्यालय सीहोर के छात्र नेम सिंह लववंशी और अन्य युवाओं ने किसानों को रासायनिक खाद में मिलावट की त्वरित जांच के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि खेती के उत्पादन में खाद का 40 से 50 प्रतिशत योगदान होता है। इस लिहाज से किसान इस पर बड़ी राशि भी खर्च करता है। ऐसे में अगर यह मिलावटी होती है तो खेती की उपज की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि यूरिया सहित अन्य रासायनिक खादों में अमूमन मिट््टी और नमक की मिलावट की जाती है। किसानों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान मनोहर, जगदीश, रामेश्वर, गजराज, खेमजी, रोशनलाल आदि सहित अन्य किसान मौजूद थे।




ऐसी होती है शुद्ध रासायनिक खाद

यूरिया: शुद्ध यूरिया चमकदार, समान आकार की और पानी में पूरी तरह घुलनशील होती है। पानी में इसका घोल ठंडा होता है। इसकी जांच के लिए हथेली पर थोड़ा सा पानी लेकर कुछ देर बाद उसमें यूरिया डालने पर वह घुल जाती है। इसके अलावा तवे पर सेंकने पर यह पिघल जाती है। मिलावटी यूरिया में यह दोनों बातें नहीं होतीं।

डीएपी: शुद्ध डीएपी एकदम गोलाकार नहीं होती। गर्म करने पर फूलकर दोगुने आकार की हो जाती है। जमीन पर डालकर जूते से रगडऩे पर आसानी से नहीं टूटती।

सिंगल सुपर फास्फेट: हथेली पर रगडऩे से आसानी से टूटकर बिखर जाती है।