पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन हाय हाय के नारे लगाए

पॉलीथिन हाय-हाय के नारे लगाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
शुक्रवार को पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली सिविल मेहताब अस्पताल, सूरजपोल, होलीखूंट, रामकुंड, फूल बाग चौराहा और श्रीरामलला मार्ग होते हुए वापस स्कूल पहुंची। यहां पर्यावरण कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने बच्चों को पॉलीथिन के नुकसान बताए और इसका इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलवाया।
रैली में उत्साहित बच्चों ने पॉलीथिन हाय हाय के नारे लगाए और रास्ते में लोगों से अनुरोध किया वे पर्यावरण और बेजुबान पशुओं की हिफाजत का ध्यान रखकर पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर दें। अगर ऐसा नहीं हो सके तो कम से कम पॉलीथिन को घरों से बाहर खुले में तो नहीं डालें। आयोजन में कपिल शर्मा, भगवतीशरण शर्मा, गजेंद्र सोनी, विवेक शर्मा, मनीष गुप्ता, राके श नागर, रजत काबरा, हेमेंद्र नामदेव, सुमित व्यास, विनोद साहू, पवन शर्मा आदि शामिल हुए।
गणतंत्र दिवस की मिठाई नहीं बांटेंगे पॉलीथिन में
नगरपालिका ने तय किया है कि इस बार गणतंत्र दिवस की मिठाई की पैकिंग पॉलीथिन में नहीं की जाएगी। नपा सीएमओ पवन मिश्रा ने बताया कि इसकी बजाय कागज के लिफाफों या अखबार का इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरी ओर गुरुवार को किराना व्यापारी संघ ने भी पॉलीथिन के सीमित इस्तेमाल का निर्णय लिया। संघ की वार्षिक बैठक में तय किया गया कि दुकानों से अनावश्यक तौर पर पॉलीथिन सप्लाई नहीं की जाएगी। अगर शासन विकल्प मुहैया करवा दे तो पोलीथिन के इस्तेमाल का ग्राफ और नीचे कर दिया जाएगा।




शहर में चलेगा पॉलीथिन हटाओ अभियान

पॉलीथिन उन्मूलन मुहिम के अगले चरण में गणतंत्र दिवस के बाद शहर की सड़कों और गलियों से पॉलीथिन हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक और स्वयं सेवी संगठनों के साथ नगरपालिका की भी मदद ली जाएगी। पर्यावरण कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस समारोह में पॉलीथिन के दुष्परिणामों पर आधारित प्ले भी प्रस्तुत करेंगे।