पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थापना दिवस : पालकी यात्रा में बजे नगाड़े, साईं बाबा की राह में बिछाए फूल

स्थापना दिवस : पालकी यात्रा में बजे नगाड़े, साईं बाबा की राह में बिछाए फूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
शुक्रवार को ब्यावरा बायपास वाले साईं मंदिर का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। सुबह 9.30 बजे पूजा पाठ के साथ मंगलवारिया से साईं बाबा की पालकी यात्रा शुरू हुई जो 5 किमी का रास्ता तय कर दोपहर 1 बजे साईं मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह यात्रा का स्वागत कर आरती उतारी गई। चंपी मोहल्ले के साईं मंदिर समिति के सदस्यों ने यात्रा के स्वागत में नगाड़े बजाए और पूजा कर फूल बरसाए। इसके अलावा दीनाजी का चौराहा, सुभाष चौक, पांडव चौराहा, बाराद्वारी पर विधायक गिरीश भंडारी, मंजुलता शिवहरे, सुरेश शर्मा आदि सहित अन्य श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत कर आरती उतारी और पालकी में कंधा लगाया। पूरे रास्ते श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और नृत्य करते रहे। साईं मंदिर में अभिषेक और हवन के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। कमलेश डावर ने मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन करवाया।यात्रा में प्रकाश शर्मा, मनीष शर्मा, शिरीष उपाध्याय, प्रशांत सक्सेना, बलबहादुर, महेश चौधरी, श्री मरोठिया, बंटी चोपड़ा, विजय नागर, सुनील त्रिवेदी, प्रमोद उपाध्याय आदि का योगदान रहा।