नए काम में दिखेगी पुरानी झलक
नरसिंहगढ़ - श्रीरामलला मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार के काम में सामने का पत्थरों का काम पुराने पैटर्न पर करवाया जाएगा। करीब 100 साल पुराने मंदिर की खास पहचान इसके जगमोहन मंडप में किया गया पत्थरों का आकर्षक काम है। धर्मस्व विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख की राशि मंजूर की है। इसी से यह काम चल रहा है। फिलहाल आरसीसी से परिक्रमा चबूतरे को दुरुस्त किया जा रहा है। बाकी काम पत्थरों से करवाया जाएगा। स्थानीय के अलावा इंदौर, जयपुर, कुचामन सिटी, उज्जैन आदि शहरों से भी श्रद्धालु मंदिर से जुड़े हैं। सभी का कहना है कि मंदिर का पुराना लुक बरकरार रखना बहुत जरूरी है।