- Hindi News
- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लामबंद युवा
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लामबंद युवा
शहर में बिक रहे स्मैक पाउडर के विरोध में रैली निकाल कर प्रशासन का सौंपा ज्ञापन
ब्यावरा - संकल्प ग्रुप के युवाओं ने शहर में रैली निकाली। प्रशासन को ज्ञापन देकर शहर में स्मैक पाउडर के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई। शुक्रवार दोपहर एबी रोड अहिंसा द्वार से शहर के प्रमुख मार्गों में रैली निकाली गई। इसमें नशे के कारोबार के विरोध में नारे लगाए जा रहे थे।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यह नशा विरोधी रैली इंदौर नाका होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां एसडीएम आरके वंशकार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें युवाओं ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ पुलिस को इस ओर सख्ती बरतने की मांग की।
इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष राजेश शिवहरे, उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, राज पिपलोटिया,नंदू जोशी, दिलीप साहू, मुकेश योगी, घनश्याम वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।