पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक घोषित होने पर खुशी

अल्पसंख्यक घोषित होने पर खुशी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन समाज को अल्पसंख्यक घोषित किए जाने पर जताई खुशी

कार्यालय संवाददाता - गुना

जैन समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए भारत सरकार ने समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया है। इससे इस समुदाय के लोगों में खुशी है। इस दर्जा के मिलते ही अब जैन समुदाय अपने धर्म तीर्थ, मंदिर, ट्रस्ट आदि को संरक्षित करने, स्वशासी बना सकता है। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री नरेंद्रकुमार बज ने बताया कि भारत सरकार ने जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया है। इससे समाज में खुशी की लहर है।

इस आदेश को प्रसारित करने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रय ग्रामीण राज्यमंत्री प्रदीप जैन, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जैन समाज हर्ष व्यक्त किया है। समाज के विजयकुजार जैन, सुभाष जैन, वीरेंद्र पांडया, अनिल जैन, अनिल जैन मंत्री, एसके जैन, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, अखिलेश जैन, राकेश जैन, धर्मेंद्र बज एवं सभी जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। इधर पुलक जन चेतना मंच ने भी जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक का दर्ज प्रदान किए जाने पर हर्ष व्यक्त किय है। इस अवसर पर पुलक जन चेतना मंच के पवन जैन बंटी ने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया है।