पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायर फटने से अनियंत्रित बस पलटी

टायर फटने से अनियंत्रित बस पलटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना
गादेर के पास बस का टायर फूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल हुए लोगों ने उपचार नहीं करवाया।गुना से कुंभराज जा रही प्रियंका बस एबी रोड पर पलट गई। यह बस शाम 4.30 बजे के लगभग गादेर के पास पलटी। यात्रियों ने बताया कि मामा- भांजे की दरगाह पार करते ही बस का पहिया एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे टायर फूट गया। बस अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर पलट गई। इस घटना में बस में सवार रुठियाई निवासी संतोष बाई, पगारा निवासी राजेश वास्त्री, ककवासा निवासी रामेश्वर यादव, राघौगढ़ निवासी विनोद शर्मा, बरोदिया निवासी भूरी बाई, शिवराज हरिजन सहित 8 लोग घायल हो गए। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को मामूली चोट आई। वह इलाज कराए बिना ही अपने घर लौट गए।
क्षमता से अधिक भरी थी सवारी
यात्रियों ने बताया कि 32 सीटर बस में दुगनी सवारी भरी थीं। आधे यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे। इस वजह से बस का टायर गड्ढे में गिरते ही फूट गया।



जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करते हुए स्वास्थ्यकर्मी