पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे हड़ताल पर फैसला तीन माह के भीतर गुना ! रेलवे कर्मचारियों की 64 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्त

रेलवे हड़ताल पर फैसला तीन माह के भीतर गुना-!- रेलवे कर्मचारियों की 64 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित महाहड़ताल पर अगले तीन माह के भीतर फैसला कर लिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को वेस्ट...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोक शर्मा



रेलवे हड़ताल पर फैसला तीन माह के भीतर

गुना - रेलवे कर्मचारियों की 64 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित महाहड़ताल पर अगले तीन माह के भीतर फैसला कर लिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हड़ताल के पक्ष में 98 फीसदी से ज्यादा रेलकर्मियों ने मत दिया है। अब नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे ((एनएफआईआर)) द्वारा अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए संघ की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने के नतीजे में जल्द ही एक लाख से ज्यादा रेलकर्मियों की भर्ती हो रही हैं। पिछले एक साल के दौरान चतुर्थ श्रेणी के 3 हजार पद भरे गए हैं। दिसंबर तक टिकट चेकर के 2500 पदों पर भर्ती हो जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि अकेले रहने वाली महिला रेलकर्मियों के लिए होस्टल सुविधा जल्द शुरू होगी। वहीं रेल लाइन से लगी उपजाऊ जमीन रेलकर्मियों को लीज पर दिए जाने का फैसला भी किया गया है। उन्होंने कहा कि गुना- ग्वालियर लाइन पर रेलकर्मियों की सुविधा के लिए शुरू की गई मेडिकल वेन को बंद कर दिया गया है। इसे लेकर संगठन रेलवे बोर्ड के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगा।