पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन फोरम की बैठक में जमकर हुई नोक झोंक

पेंशन फोरम की बैठक में जमकर हुई नोक-झोंक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना - पेंशन फोरम की बैठक में पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों व जिला कोषालय अधिकारी के बीच जमकर नोक-झोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बैठक की अध्यक्षता कर रहीं एडीएम प्रीति मैथिल उठकर जाने लगी। शासकीय पेंशनर एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के सचिव घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग के दो दर्जन से ज्यादा पेंशन प्रकरणों व एरियर भुगतान के मामलों को अनावश्यक रूप से अटकाए जाने का मुद्दा उठाया जा रहा था। संघ के पदाधिकारियों ने पूरी सूची एडीएम के सामने रखी। इस पर कोषालय अधिकारी भड़क गए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कोई प्रकरण नहीं रोका जाता। वहीं पेंशनरों का कहना था कि बार-बार आपत्तियां लगाए जाने की वजह से अनावश्यक रूप से प्रकरण लटकाकर रखे जाते हैं। बात इतनी बढ़ गई कि एडीएम उठकर जाने लगी। हालांकि बाद में मामला शांत हुआ और बैठक आगे बढ़ी। संगठन ने विभिन्न विभागों की आपत्ति पूर्ति न होने की वजह से निराकृत न हो पा रहे प्रकरणों का उठाया। इनमें कुछ मामले तो 2011 के हैं। इसके अलावा अस्पताल में पेंशनरों के उपचार शिविर की व्यवस्था को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर भी नाराजगी जताई गई। जिला अस्पताल में हर सोमवार को यह शिविर लगाने की व्यवस्था सिविल सर्जन द्वारा कराई गई है, लेकिन डाक्टरों के न आने से यह महज औपचारिकता बन गई है। संगठन ने ऐसे 50 पेंशनरों का मामला भी उठाया, जिनके द्वारा लाइफ सर्टीफिकेट जमा कराए जाने के बावजूद पेंशन भुगतान शुरू नहीं किया है।