पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 डिग्री लुढ़क गया दिन का पारा शुक्रवार को। गुरुवार को मौसम खुलने व धूप निकलने की वजह से तापमान 19 डि

8 डिग्री लुढ़क गया दिन का पारा शुक्रवार को। गुरुवार को मौसम खुलने व धूप निकलने की वजह से तापमान 19 डिग्री पर आ गया था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री तक आ गया। यह 20 सालों में सबसे सर्द...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम - गुना/राघौगढ़/आवन
गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से गुना व राघौगढ़ तहसील में भारी नुकसान की आशंका है। इससे सैकड़ों की तादाद में पक्षियों के भी मारे जाने की खबर हैं। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि ये सुबह तक नहीं पिघले। उधर प्रशासन ने नुकसान के आंकलन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने मांग की है कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए किसानों से बिजली बिल व कृषि ऋण की वसूली तुरंत रोक दी जाए। इस आपदा की जद में म्याना, गुना, राघौगढ़ और आवन तक के क्षेत्र आए। जबकि बमोरी, चांचौड़ा, कुंभराज और आरोन तहसीलों में ओले गिरने की खबर नहीं है। हालांकि बारिश के कारण इन इलाकों में फसलों, खासकर चना और धनिया को भारी नुकसान हो चुका है।
शहर में रात करीब 2 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। करीब 40 मिनट बाद ओले गिरने लगे। बमुश्किल 10 मिनट के भीतर सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ओले मटर के दाने से लेकर आंवले के आकार तक के थे। ओलों के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग जाग गए। आवन और राघौगढ़ इलाके में भी रात को ही ओले गिरे। यहां दर्जनों पक्षी ओले गिरने से मारे गए। राघौगढ़ के पास एक नाले में सुबह तक भारी मात्रा में ओले पड़े हुए थे।
प्रशासन ने लिया जायजा
प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया है। एसडीएम टीएन सिंह ने बताया कि बमोरी में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। जबकि गुना ब्लॉक में फसलों को नुकसान होने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए पटवारी व राजस्व निरीक्षकों का दल रवाना किया गया है। एक-दो दिन में रिपोर्ट सामने आ जाएगी। वहीं राघौगढ़ और आवन में तहसीलदार पीसी जैन ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पगारा, पुरैना, पुरेनी आदि गांवों में काफी नुकसान हुआ है। पगारा गांव के सरपंच ईश्वर सिंह किरार का कहना था कि 70 से 80 फीसदी तक फसलें बर्बाद हो गई हैं।



पहुंचा दिन का पारा

11.8 डिग्री

02.2 सेमी बारिश हो चुकी है इस साल तक जनवरी माह में

07.7 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, सामान्य से एक डिग्री कम

11.8 डिग्री दर्ज किया गया दिन का अधिकतम तापमान, सीजन का यह सबसे सर्द दिन रहा

वसूली तुरंत रोकें : कांग्रेस

उधर कांग्रेस ने ओलावृष्टि से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताते हुए मांग की है कि किसानों से बिजली, राजस्व व बैंकों की वसूली तुरंत रोकी जाए। बमोरी विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेरसिंह और जिलाध्यक्ष योगेंद्र लुंबा ने कहा कि विगत दो साल से लगातार किसानों पर प्रकृति की मार पड़ रही है। पिछले साल भी रबी व खरीफ सीजन में हुए नुकसान का मुआवजा आज तक वितरित नहीं हो पाया। सैकड़ों किसान कर्ज में डूब गए हैं। पर फिर से आई इस आपदा से उन्हें उबारने के लिए जल्द से जल्द सर्वे किया जाए। साथ ही नुकसान पर तुरंत मुआवजे का भुगतान हो।

1. राघौगढ़ - पगारा गांव में ओलावृष्टि से आड़ी पड़ी गेहूं की फसल। यहां रात को 2 बजे से भारी ओलावृष्टि हुई।

2. राघौगढ़ - नाले के पास लगा ओलों का ढेर। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि वे सुबह तक नहीं पिघले।

3. आवन - गेहूं के खेतों में सुबह मिले ओलों के ढेर दिखाते हुए किसान। उनका कहना है कि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

4. आवन - ओलावृष्टि में सैकड़ों पक्षियों के मारे जाने की खबर है। सुबह खेतों में उनके मृत शरीर पड़े दिखाई दे रहे हैं।

10 मिनट तक बरसे ओले

आपदा - गुना व राघौगढ़ ब्लॉक में देर रात को भारी ओलावृष्टि, दर्जनों गांव में खड़ी फसल तबाह