पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ - राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को माध्यमिक विद्यालय गंज ((हनुमान गढ़ी)) में मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह 11 बजे मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर मतदाता जागरूकता के साथ ही नए मतदाताओं को वोटरकार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
सम्मेलन आज
ब्यावरा - बहुजन समाज पार्टी ने 25 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रखा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रहे इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
नहीं आए कमिश्नर, रद्द हुआ शिविर
राजगढ़ - गांव सवासड़ा में शुक्रवार को लगने वाला जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर आनंदकुमार शर्मा ने बताया कि कमिश्रर एसबी सिंह इस शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने वाले थे। आकस्मिक काम और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते फिलहाल शिविर को स्थगित किया गया है। शिविर की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
बैठक 28 को
ब्यावरा - भाजपा किसान मोर्चा ने 28 जनवरी को कृषि उपज मंडी में दोपहर एक बजे जिला बैठक रखी है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।