- Hindi News
- योजना हस्तांतरित नहीं करने पर लगाई फटकार
योजना हस्तांतरित नहीं करने पर लगाई फटकार
अशोकनगर - चंदेरी डेवलपमेंट सोसायटी फॉर हैंडलूम वीवर्स समिति की बैठक विगत दिनों कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर डा. संजय गोयल ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 15 करोड 74 लाख 24 हजार रुपए की राशि से सीएफसी निर्माण कार्य कराया जाएगा। एनटीपीसी या जन भागीदारी की भी मदद ली जाएगी। कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी चन्देरी को पेयजल आपूर्ति प्रणाली को विस्तारित करने के निर्देश दिए और पेय जल आपूर्ति योजना को अभी तक हस्तांतरित नहीं किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर डा. गोयल ने चन्देरी के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को पेयजल योजना का स्थल निरीक्षण करने एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध वसूली की कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए।