पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

जिला शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर
विगत दो दिनों से जिपं कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संविदा शिक्षकों ने गुरुवार शाम धरना आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया।
राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष रामगोपाल शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को धरना स्थल पर जिला शिक्षाधिकारी परमजीत सिंह गिल ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि 27 जनवरी को जिला शिक्षा समिति की समीक्षा बैठक में सभी संविदा शिक्षकों को अध्यापक संवर्ग में संविलियन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। डीईओ श्री सिंह के आश्वासन के बाद धरना वापस ले लिया गया है।
श्री शिवहरे ने बताया कि 27 जनवरी तक अगर उक्त प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाता तो निर्धारित अवधी के बाद पुन: धरना दिया जाएगा। इस मौके पर विनोद कुमार सेठी, वृन्दावन लाल पंथ ग्राम मोहरी राय, रामगोपाल शिवहरे, सीताराम शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।