- Hindi News
- जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्षों ने दिया ज्ञापन
जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्षों ने दिया ज्ञापन
निज संवाददाता - नसरुल्लागंज
सीहोर जल उपभोक्ता संस्था संघ के प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्षों ने कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन मुयमंत्री के नाम तहसीलदार संदीप अस्थाना को दिया। ज्ञापन में कई समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नहरों के रख-रखाव के लिए ६० रुपए प्रति हेक्टेयर दी जा रही है जिसे बढ़ाकर ३०० रुपए प्रति हेक्टेयर किया जाए।
संस्थाओं के तहत होने वाले सभी कार्य संस्थाओं के माध्यम से ही कराए जाएं। यदि निविदाओं के माध्यम से निर्माण एजेंसी द्वारा कोई काम कराया जाए तो संस्था अध्यक्षों की देखरेख व मार्गदर्शन में कराया जाए। संबंधित ठेकेदार के बिलों के भुगतान अध्यक्षों के बिना प्रमाणीकरण के नहीं किए जाएं। जल उपभोक्ता संस्था को १० लाख रुपए तक का विाीय प्राधिकार प्रदान किया जाए। संस्था क्षेत्र के तहत आने वाली नहरों के विशेष सुधार के लिए अध्यक्षों को विशेष अधिकार व पैकेज राशि तीन लाख रुपए दी जाए। नहरों की मरमत कार्य आरंभ होने से पूर्व पहली किश्त दी जाए। शेष राशि दूसरी किश्त के रूप में कार्य पूर्ण होने पर दी जाए।
साथ ही जनप्रतिनिधियों की तरह अध्यक्षों व सदस्यों को भी मानदेय दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष लानलाल पटेल, सुरेंद्र सिंह परमार, भारत सिंह भाटी, गोविंद सिंह भाटी आदि थे।