छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को सजा
आष्टा - नगर के उदैनिया कॉलोनी में एक युवती के साथ इलाज के नाम पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी डॉक्टर को दोषी पाते हुए न्यायाधीश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिलीप सिंह ने एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया है।
अभियोजन के अनुसार नगर के उदैनिया कॉलोनी आष्टा में उज्जैन निवासी डॉ. राजेंद्र सोनी प्रति सोमवार को उज्जैन से आष्टा आता था। २१ जनवरी २००९ को आष्टा निवासी युवती डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। यहां पर डॉक्टर ने चेकअप क रने के बहाने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी ने दोषी पाते हुए आरोपी राजेंद्र सोनी पुत्र बसंती लाल सोनी आयु ४७ वर्ष इंद्रा नगर उज्जैन को एक वर्ष का सश्रम कारावास तथा ५०० रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी राजकुमार नेमा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने की।