पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर. गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर इस बार भी कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गई थीं। पिछले कई दिनों से गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड़ की रिहर्सल की जा रही है। इस बार चर्च मैदान के स्थान पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मंडी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया है। जानकारी अनुसार दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से चर्च मैदान पर कीचड़ हो गया है। इससे यहां पर पुलिस, एनसीसी व स्कूली छात्र परेड की रिहर्सल नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी कलेक्टर कवींद्र कियावत को दी गई थी। इसके बाद उन्होंने स्थान परिवर्तन के लिए निर्देशित किया था। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी की जा रही है।