- Hindi News
- कंप्यूटर व अन्य उपकरणों का भी करना होगा बीमा
कंप्यूटर व अन्य उपकरणों का भी करना होगा बीमा
कार्यालय संवाददाता्र - सीहोर
पंचायत विभाग में लगे कंप्यूटर, टीवी सहित अन्य कीमती उपकरणों का बीमा कराने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के सीईओ को कलेक्टर कवींद्र कियावत ने दिए हैं। इसके साथ ही यहां सामान की सुरक्षा के भी इंतजाम करने की बात कही है।
पिछले दिनों कलेक्टर और पंचायत सचिवों के विवाद के चलते कलेक्टर ने शीघ्र ही उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया था। इसके बाद शुक्रवार को कलेक्टर श्री कियावत ने सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देश जारी किए हैं कि सभी उपकरणों और सामग्री का पंचायत द्वारा बीमा कराया जाए। इन उपकरणों की सुरक्षा के लिए पंचायत द्वारा स्थानीय व्यवस्था की जाए। श्री कियावत ने तहसीलदारों को भी निर्देश दिए हैं कि वे कोटवार भी पंचायत में रखी सामग्री की सुरक्षा के लिए सजग रहें।
पंचायतों से हटाओ अतिक्रमण
ग्राम पंचायतों द्वारा परफारमेंस ग्रांट गारंटी और बस्ती विकास कार्यक्रम के तहत अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ऐसे में इन स्थलों पर अतिक्रमण की समस्या आ रही है। जिस पर कलेक्टर श्री कियावत ने तहसीलदारों को भी निर्देश दिए कि जनपद सीईओ के साथ निरीक्षण कर वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।
संशोधित वेतनमान के निर्देश
पंचायत सचिवों को नवीन संशोधित वेतनमान स्वीकृत करने और एरियर्स राशि भुगतान के संबंध में भी जनपद सीईओ को कलेक्टर श्री कियावत ने निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कई पंचायत सचिवों को संशोधित वेतनमान नहीं मिल पा रहा था।
ञ्च कलेक्टर ने पंचायतों में लगे कीमती सामान की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश