नेताजी की तरह बनें साहसी
आष्टा - डोडी स्थित द माधव पिलक हाई स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख जितेंद्र ठाकुर ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की व छात्र-छात्राओं को बताया कि सुभाष चंद्र बोस की तरह हमें निडर तथा साहसी बनना है। नेताजी का सारा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अंग्रेजों से कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो। हमसे कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुहें आजादी दूंगा। सुभाष चंद्र के विचारों से हमें शिक्षा लेना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सर्वप्रथम महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से सुभाष चंद्र बोस ने ही संबोधित किया था। इस अवसर पर महेंद्र मेवाड़ा, मनोज सोनी, धर्मेंद्र ठाकुर, जितेंद्र राजपूत, योगेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल मालवीय थे।