पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए देकर हत्या कराने वाली पत्नी को आजीवन कारावास

रुपए देकर हत्या कराने वाली पत्नी को आजीवन कारावास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। लटेरी थाने के ग्राम गोपी तलाई निवासी सरदारसिंह बघेल की मौत के मामले में पत्नी और अन्य दो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पति की हत्या कराने के लिए पत्नी ने ५० हजार रुपए की सुपारी दी थी। इसके बाद झूकर जोगी निवासी राजेंद्र, नईम खां और हरवाह कैलाश ने सरदार को मौत के घाट उतार दिया था।
बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से हमला कर मारा गया। इसके बाद शव को जला दिया और बाद में पहाड़ी पर जाकर गड्ढा में छिपा दिया गया था। जब सरदारसिंह कुछ दिन गांव में नहीं दिखे तो परिवार के सदस्यों ने पूछताछ की। महिला के १५ वर्षीय बेटे से जबरन जब पूछताछ हुई तो उसने पूरी कहानी बता दी। बाद में पत्नी शांतिबाई से भी पूछताछ हुई। ११ अपै्रल २०१२ को सभी की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में कैलाश को सजा से मुक्त रखा गया। वहीं १५ वर्षीय बेटे का मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। आरोपियों को सजा अपर सत्र न्यायाधीश अशोक शर्मा ने सुनाई।