पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पठन पाठन व मनोरंजन में बीतेगा समय

अब पठन पाठन व मनोरंजन में बीतेगा समय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए कलेक्टर जेके जैन द्वारा डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह डे केयर सेंटर मुख्यमंत्री की सौ दिन की कार्ययोजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा खोला गया है। डे-केयर सेंटर के उद्घाटन अवसर पर एसपी केबी शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्री जैन ने कहा कि इस डे-केयर सेंटर के चालू होने से बुजुर्ग अपना समय पठन-पाठन तथा मनोरंजन के साथ व्यतीत कर सकेंगे। यह डे-केयर सेंटर बुजुर्गों को एकांत एवं अवसाद से दूर रखने में मददगार साबित होगा। श्री जैन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इस सेंटर की लाइब्रेरी में बुजुर्गों की रुचि के अनुकूल पुस्तकें नियमित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही यहां आने वाले बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी तथा उनके द्वारा आसानी से खेले जाने वाले खेलों की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा। श्री जैन ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के कमरों में जाकर व्यवस्थाएं देखी और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा। श्री जैन ने आश्रम में रह रहे राधेश्याम, सुखलाल, रेखा बाई सहित कई वृद्धजनों से बात की, उनके हाल जाने। इस अवसर एसडीएम उमराव सिंह मरावी, सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक प्रमिला वायकर तथा वृद्धाश्रम के संचालक सौ या उपस्थित थे।




जब बच्चों की याद आती है तो रो लेते हैं

भला कौन माता-पिता अपनी संतान से दूर रहना चाहता हैं। हम तो हर हाल में अपने बच्चों के साथ ही रहना चाहते हैं। हमारी ख्वाहिश तो सिर्फ इतनी है कि हम बच्चों को हमेशा अपनी आंखों के सामाने देखते रहें। यह कहना है वृद्धाश्रम में रह रही 70 वर्षीय रामबाई का। विगत तीन साल से जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रह रही रामबाई ने बताया कि वह जबलपुर की रहने वाली है और उसके दो बेटे हैं जो नागपुर में रह रहे हैं। उनका कोई पता भी मेरे पास नहीं है और न उन्होंने कभी मुझसे संपर्क करने या मिलने की कोशिश की। मन करता है बच्चों से मिलने का लेकिन..... कहते हुए रामबाई की आंखों में आंसू आ जाते हैं। उसने बताया कि जब बच्चों की याद आती है तो रो लेते हैं।

रायसेन। जिला मुख्यालय स्थिति महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए कलेक्टर जेके जैन द्वारा डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया।

सौ दिनी कार्ययोजना

महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में कलेक्टर ने किया डे-केयर सेंटर का शुभारंभ