पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से फसलें आड़ी, किसान चिंतित

बारिश से फसलें आड़ी, किसान चिंतित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण रबी की फसलों को नुकसान हो रहा है। बारिश, कोहरे और बादलों के लगातार बने रहने से फसलें प्रभावित हुई हैं। बुधवार और गुरुवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कई खेतों में फसलें आड़ी हो गई हैं। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वहीं प्रशासन फसलों के नुकसान की बात को नकार रहा है।
इस मावठे की बारिश से दलहनी फसलों और गेहूं को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। किसानों को फसलों पर बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है। गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। चने और मसूर का फूल झर गया है।
प्रशासन को नहीं दिखता नुकसान : क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में कहीं कोई विशेष नुकसान की सूचना नहीं है। तहसीलदार दीपक पांडे ने बताया कि दो दिन रात में बारिश हुई है। कहीं-कहीं गेहूं की फसल फैल गई है, जो मौसम खुल जाने के बाद से फसल उठना शुरू हो गई है। श्री पांडे का कहना है कि धूप निकलने पर एक-दो दिन में गेहूं की फसल फिर से खड़ी हो जाएगी। इस मावठे से गेहूं फसल एवं रबी की अन्य फसलों को फायदा है तथा कहीं भी कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इधर किसानों के अनुसार लगातार मौसम में हो रहे बादलाव के कारण नमी फसल के लिए नुकसानदायक है।




फसल आड़ी हुई

॥५० एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी, तेज बारिश के कारण फसल आड़ी हो गई है। अब बालियां सीधी नहीं हुईं तो करीब २० फीसदी नुकसान होने की संभावना है।

प्रह्लाद अहिरवार, खनपुरा

मावठे से नुकसान

॥ ११ एकड़ में गेहूं की फसल बोई गई थी। अचानक मावठा गिरने से फसल को नुकसान हुआ है। मौसम के इस खेल में किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन नुकसान होने की बात को खारिज कर रहा है।

घनश्याम पाठक, मरदानपुरा

रायसेन। गुरुवार रात हुई बारिश से खेतों में फसलें इस प्रकार आड़ी हो गईं।

बदलते मौसम से फसलों को नुकसान होने की बात से प्रशासन का इंकार