- Hindi News
- ञ्चपुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए करना पड़ी मशक्कतञ्चबारिश से निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ होने स
ञ्चपुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए करना पड़ी मशक्कतञ्चबारिश से निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ होने से बने हालात
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
दो दिन से हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सांची रोड पर गोपालपुर और खनपुरा के पास कीचड़ और दलदल के चलते ट्रक और बस के फंसने से जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। इन दोनों स्थानों पर यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिसकर्मियों को अच्छी खाशी मशक्कत करना पड़ी।
नेशनल हाईवे पर रायसेन से सलामतपुर तिराहे तक कई स्थानों पर पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया निर्माण के कारण साइड से डायवर्ट रोड बनाकर आवागमन की व्यवस्था की गई है।
इस डायवर्ट रोड पर बारिश के कारण यहां पर डाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। यहां पर कीचड़ और दलदल हो जाने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कीचड़ और दलदल के कारण गोपालपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास एक रेत से भरा ट्रक फंस गया।
इससे यहां पर जाम की स्थिति बन गई। इसी तरह खनपुरा की निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्ट रोड पर एक यात्री बस फंस गई। बस के फंसने के बाद यात्रियों को कीचड़ में ही उतरकर पैदल चलकर बाहर निकलना पड़ा। इन स्थानों पर फंसे ट्रक और बस को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को क्रेन को बुलवाना पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद फंसे इन वाहनों को निकलवाया जा सका। इसके बाद ही यातायात बहाल हो पाया।
घरों में भरा पानी
नगर में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण निचले इलाकों में बने घरों में पानी भरा गया था। यहां के लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामलीला क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नाला के अभाव में बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया था।
यातायात व्यवस्था कराई बहाल
॥ सांची रोड पर पुलिया निर्माण के लिए डायवर्ट रोड बनाया गया है, जिस पर बारिश के कारण कीचड़ होने से वाहन फंस रहे थे। सड़क को व्यवस्थित करवा कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई है। ञ्जञ्ज
देवेंद्र मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी रायसेन
कीचड़ से फिसले वाहन लोग घायल
गोपालपुर और खनपुरा के पास निर्माणाधीन पुलिया के लिए बनाए गए डायवर्ट रोड पर कीचड़ व दलदल के कारण सुबह से ही वाहन फिसलते रहे, जिससे कई लोगों के गिरने से वे घायल भी हो गए। सड़क पर गिरने से कई लोग कीचड़ से लथपथ हो गए। कीचड़ और पानी में गिरे लोग गीले होने के बाद ठंड से कांपते नजर आए।
जाम खत्म कराने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी
रायसेन से सलामतपुर रोड पर कीचड़ और दलदल के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। निर्माणाधीन पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनेें लग गईं, जिससे लोगों को अपने वाहन निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सड़क पर जाम लगने की जानकारी मिलते ही यातयात थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों को सड़क पर लगे जाम को समाप्त कराने और यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू करने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करना पड़ी।
मावठा गिरने से नपा के सफाई अभियान की खुली पोल
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नालियां चोक पड़ी हुई हैं। इसका खामियाजा रहवासियों को उठाना पड़ रहा है। नपा के सफाई अभियान की पोल बीती रात हुई तेज बारिश ने खोल कर रख दी है। बुधवार और गुरुवार की रात में जमकर गिरे मावठे के पानी से नगर में कई स्थानों पर पानी भर गया। शहर में लंबे समय से ड्रेनेज सिस्टम खराब पड़ा हुआ है। मावठे की एक बारिश में ही सड़कें पानी से लबरेज हो गईं। इस कारण यहां से निकलने में दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन स्थानों पर पुराने समय से खराब ड्रेनेज समस्या परेशानी बनी हुई है। इसके बाद भी नालों व नालियों की सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के समय इस तरह की स्थिति बनती है।
परेशानी - गोपालपुर में रेत से भरा ट्रक और खनपुरा में बस फंसी, लोगों को हुई परेशानी
दो जगहों पर 4 घंटे तक जाम
रायसेन। शुक्रवार को सांची रोड पर जाम में फंसे लोगों को यातायात पुलिस ने पहुंचकर निकलवाया।
रायसेन। जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार। इससे लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।
रायसेन। गुरुवार रात हुई बारिश से सांची रोड किनारे पानी भर गया। इससे बस कच्चे रोड पर फंस गई।
काम चलने से रोड किया गया डायवर्ट