पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या
कार्यालय संवाददाता - रायसेन/ सलामतपुर
ग्राम गाडरखेड़ी में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने स्वयं थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
एसडीओपी आरके मालवीय ने बताया कि ग्राम गाडरखेड़ी निवासी महेश पुत्र रामकिशन रावत ने ठेकेदार से सात हजार रुपए लेकर घाटखेड़ी निवासी ३२ वर्षीय शेर सिंह पुत्र अंगद सिह सेहरिया को ईंट भट्टों पर काम करने के लिए दिए थे, लेकिन शेर सिंह ने रुपए लेने के बाद ईंट भट्टों पर काम करने से मना कर दिया। महेश रावत बुधवार को शेर सिंह को बुलाकर ग्राम गाडरखेड़ी लेकर आया था। यहां पर दोनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के परिणाम स्वरूप महेश रावत ने शेर सिंह को डंडा मारा। इसके बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महेश रावत रात १० बजे थाने आया और हत्या करने के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
काम करवाने बनाया दबाव : दोनों ही ठेकेदार पवन तोमर के ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। शेर सिंह अधूरा काम छोड़ कर चला गया था। ठेकेदार ने महेश रावत पर शेर सिंह से अधूरा काम करवाने या फिर ली गई मजदूरी की राशि वापस लेने का दबाव बनाया था। इसी बात के चलते महेश रावत और शेर सिंह के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान महेश ने शेरसिंह की हत्या कर दी।
ञ्चरुपएका लेन-देन बना हत्या का कारण, ञ्चथाने पहुंचकर आरोपी ने किया आत्समर्पण