पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब परेड ग्राउंड में होगा समारोह

अब परेड ग्राउंड में होगा समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल गौर ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर जेके जैन और एसपी केबी शर्मा ने सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर पुलिस परेड तथा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की पूरी रिहर्सल देखी। उन्होंने परेड तथा कार्यक्रमों की प्रस्तुति के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।
पूर्व में यह कार्यक्रम खेल स्टेडियम में होना था, किंतु लगातार वर्षा के कारण स्टेडियम में पानी भरने से कार्यक्रम के आयोजन में होने वाली कठिनाई को ध्यान में रखते हुए अब यह समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।




मलखंभ व मार्शल आर्ट होगा आकर्षण का केंद्र

26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित दर्शकों के मनोरंजन के लिए ऐरो माडलिंग शो तथा आकर्षक एवं हैरतअंगेज करतब के लिए जाने जाने वाले खेल मलखंभ तथा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। इन प्रदर्शनों से एक ओर जहां उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा वहीं स्कूली बच्चों, युवाओं तथा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरक भी होंगे।

भारत पर्व पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में भारत पर्व का आयोजन होगा। 26 जनवरी की शाम सात बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लोक कलाकार सावित्री तिवारी बुंदेलखंड कला संस्थान एवं फूलसिंह मांडरे भोपाल द्वारा अपना मध्यप्रदेश एवं देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों के साथ ही जिले के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।



रायसेन। शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें सभी कार्यक्रम व परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अभ्यास किया।

फाइनल रिहर्सल में कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश