राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आज
रायसेन - शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शनिवार को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मतदान केन्द्र स्तर, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर हुए कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें लोगों को निष्पक्ष मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी।
मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके श्रीवास्तव होंगे। महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें निबंध प्रतियोगिता में कौशल्या कुशवाह कन्या कॉलेज को प्रथम, ब्रजेश मालवीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज को द्वितीय तथा पुष्पा सोनी कन्या महाविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में ब्रजेश मालवीय को प्रथम, कौशल्या कुशवाह को द्वितीय तथा वर्षा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के अंतर्गत पक्ष में पुष्पा सोनी को प्रथम तथा विपक्ष में ब्रजेष मालवीय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में नरेन्द्र सिंह जाटव ने प्रथम, यशवंत श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा सुषमा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत शिरीन नजऱ ने प्रथम, कर्ण कुशवाह ने द्वितीय तथा नेहा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
आंगनबाड़ी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सुधा रघुवंशी को प्रथम, छाया कुशवाह को द्वितीय तथा लीलावती को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।