पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने मासूम को रौंदा किया चक्काजाम

ट्रक ने मासूम को रौंदा किया चक्काजाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - बेगमगंज
नगर से 10 किमी दूर ग्राम तुलसीपार में सुल्तानगंज की ओर से आ रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद वे माने।
तुलसीपार में एक ट्रक सुल्तानगंज से बेगमगंज की ओर आ रहा था। ग्राम तुलसीपार घाट से उतरते ही ट्रक एक बस को क्रास कर सीधा पटरी के किनारे से उतरता हुआ जैसे ही आगे बढ़ा कि स्कूल से आ रही चार छात्राएं सामने आ गईं। ६ वर्षीय छात्रा महक यादव पिता भैयालाल यादव ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। इससे उसकी वहीं मौत हो गई।
ग्रामीणों ने यह नजारा देख ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और एक दुकान में बंद कर दिया।इसके बाद चक्काजाम कर प्रशासन से मांग करने लगे कि सबसे पहले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मृत छात्रा के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए एवं तुलसीपार में बेगमगंज-सुल्तानगंज रोड पर गति अवरोधक बनवाए जाएं।
बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने छात्रा की लाश को सड़क के किनारे रखकर, रोड पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर मुआवजा और दोषी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को मृत छात्रा की लाश हटाने से मना कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक एसडीएम नहीं आएंगे, तब तक चक्काजाम चलता रहेगा। एक घंटे बाद तहसीलदार पीआर नागले मौके पर पहुंचे जिन्हें ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। उनके द्वारा मांगें पूरी करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। पुलिस ने ड्राइवर शाविर खां को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर ट्रक को बेगमगंज थाने ले आई। ट्रक में गिट्टी भरी हुई थी।




विवाद पर मारपीट

रायसेन - ग्राम चंदपुरा में पुराने विवाद पर चूडामन पुत्र हिम्मत सिंह राजपूत के साथ सत्यपाल सिंह, शिवनारायण, यशपाल सिंह राजपूत ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में उदयपुरा पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण कायम किया है।

सुल्तानगंज से बेगमगंज आ रहा था ट्रक