पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या को लेकर किया जागरूक

भ्रूण हत्या को लेकर किया जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमगंज - राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड 13 में कार्यक्रम पर्यवेक्षक पुष्पा गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया। गोयल ने बताया कि बालिका को जन्म लेने से पहले ही गर्भ में मार देने की घटनाएं जागरूकता की कमी के कारण सामने आई है। आज की बालिकाएं आगे चलकर महिलाएं बनेंगी और उनके सामने भी यह समस्या आ सकती है।
इसके लिए जरूरी है कि सभी आत्मनिर्भर बनें इसके लिए सिलाई कढ़ाई,बुनाई,ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।बालिका दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान दीपीका कुशवाह,द्वितीय प्रभा कुशवाह एवं तृतीय स्थान निधि विश्वकर्मा ने प्राप्त किया जिन्हें पर्यवेक्षक पुष्पा गोयल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धनबाई कुशवाह सहायिका विनिता विश्वकर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया।



आयरन गोली का लाभ बताया

सिलवानी - राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर बालिका छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को समान अधिकार की जानकारी से पर्यवेक्षक सुनीता श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी जेटी विश्वास ने एनीमिया की कमी को दूर करने के उपायोग बताते हुए आयरन की गोली के उपयोग से होने वाले लाभ को बताया। रंगोली व मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके अलावा ‘ किशोर शक्ति का प्रदेश के विकास में योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका ग्राम सर्रा एवं द्वितीय स्थान अनिता ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकने एवं घरेलू हिंसा तथा महिला के अधिकारों की जानकारी दी गई।