जमा नहीं कराई राशि
रायसेन - राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत अभिलेख में सुरक्षित भूमि रकबा 8 एकड़ में से भूमि रकबा 4 एकड़ 24 जनवरी 2011 को नि:शुल्क प्रब्याजि एवं एक रुपए वार्षिक भू-भाटक पर केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली के नाम से आवंटित की जा चुकी है। इसके बाद कलेक्टर के प्रस्ताव के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा 16 जुलाई 2012 से केंद्रीय विद्यालय द्वारा चाही गई शेष भूमि रकबा 4 एकड़ स:शुल्क आवंटित की जा चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन से राज्य शासन द्वारा अधिरोपित प्रब्याजि एवं भू-भाटक की राशि आज दिनांक तक राज्य शासन के मद में जमा नहीं कराई गई है।