- Hindi News
- आधार कार्ड लिंक कराने के लिए मशक्कत जारी
आधार कार्ड लिंक कराने के लिए मशक्कत जारी
निज संवाददाता - बेगमगंज
गैस एजेंसी से सब्सिडी वाले सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड नंबर एजेंसी से लिंक कराने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। करीब दस हजार गैस उपभोक्ताओं में से अभी मात्र तीन हजार उपभोक्ताओं के आधार नंबर गैस कनेक्शन एवं बैंक खातों से लिंक हो सके हंै। शेष उपभोक्ताओं के आधार नहीं आने या बनवाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है।
आधार कार्ड बनाने के लिए मात्र एक केंद्र होने के कारण शेष गैस उपभोक्ताओं के आधार 30 जनवरी तक बनना या फिर बनकर आना मुश्किल लग रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि 6-6 माह हो गए लेकिन आधारकार्ड नहीं आए। यदि कंप्यूटर सेंटर पर निकलवाने जाओ तो वहां भी अधिकतर के आधार कार्ड लोड ही नहीं किए गए हंै।
विगत दिनों कलेक्टर जेके जैन ने जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों एवं बैकर्स की बैठक लेकर सभी गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनवाने के लिए गैस एजेंसी पर विशेष शिविर लगाने के लिए कहा था।
इसके बाद भी अब तक शिविर लगवाने की जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था नहीं की गई है। 30 जनवरी तक उपभोक्ताओं के पास अवसर है। इसके बाद तो उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर लेना मजबूरी होगी, और अधिक दाम चुकाने का आर्थिक बोझ उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।
उपभोक्ताओं में आक्रोश
अभी तक अपना आधार कार्ड नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने सुस्त रफ्तार से डाक के द्वारा आ रहे आधार कार्डों के वितरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए वितरण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। इसमें कहा है कि कलेक्टर जेके जैन ने गैस संचालकों व बैंकर्स की मीटिंग लेकर इनके यहां विशेष कैंप लगवाकर आधार कार्ड बनवाने के जो निर्देश दिए थे, उन्हें पूरा कराया जाए।
राजस्व विभाग को सौंपा है काम
॥ आधार कार्ड बनवाने का काम अब राजस्व विभाग को सौंप दिया गया है। जिले का ठेका हैदराबाद की एक कंपनी ने लिया है। उसके दो वर्करों ने ग्राम पंचायत उमरखोह में आधार कार्ड बनवाना शुरू कर दिया है, उन्हें जल्दी काम निपटाने को कहा गया है।
डीके सिंह, एसडीएम
ञ्चआधार कार्ड बनाने के लिए सिर्फ एक केंद्र होने से दिक्कत
ञ्चकई लोगों के छह माह बाद भी नहीं आए आधार कार्ड
योजना - दस हजार में से मात्र तीन हजार के आधार नंबर हुए लिंक