पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा से पहले कलश यात्रा

कथा से पहले कलश यात्रा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
बरेठ गांव में शुक्रवार दोपहर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम में होने वाले संगीतमय ्रप्रवचन के लिए बघर्रू स्थित बड़ी माता मंदिर से कथा स्थल राधेश्याम मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रख भजन गाते हुए चल रही थी। साथ चल रहे युवा श्रद्धालु भी डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर जमकर नाचे। कलश यात्रा के दौरान कथा वाचक कृष्णा मां को रथ पर बैठाकर कथा स्थल तक ले जाया गया। सुबह बारिश होने के बाद भी गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा में बढ़- चढ़कर यात्रा में भाग लिया।
ग्राम के संरपच गिरधारी लाल प्रजापति ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा और प्रवचनों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राएं देवी देवताओं की वेशभूषा धारण कर चल रहे थे। जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। गांव में २४ जनवरी से ३० जनवरी तक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ नए मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जगह-जगह स्वागत
कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा में शामिल लोगों तथा कथा वाचक का नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में स्कूली छात्र भगवान कृष्ण, गणेश, राम और मां दुर्गा की वेशभूषा धारण कर चल रहे थे।



राधेश्याम मंदिर में कृष्णा मां सुनाएंगी भागवत कथा

गंजबासौदा। ग्राम बरेठ में कृष्णा मां की भागवत कथा शुरू होने से पहले निकाली गर्ई कलश यात्रा।