पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 फीसदी नुकसान का आकलन

35 फीसदी नुकसान का आकलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना - ओला वृष्टि से खेतों में खड़ी रबी सीजन की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन आरंभ हो गया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धनिया, चने, सरसों आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके आंकलन के लिए राजस्व विभाग के दल खेतों में सर्वे के लिए उतर गए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ ओलों के रूप में गिरी आपदा की जद में म्याना, गुना, राघौगढ़, आवन आदि क्षेत्रों में ज्यादा क्षति हुई है। वहीं बमोरी, चांचौड़ा व आरोन के कुछ गांवों से शिकायत आई है। हालांकि कृषि विभाग के उपसंचालक यूएस तोमर सिर्फ गुना और राघौगढ़ ब्लॉकों के कुछेक गांवों में ही 30 से 35 फीसदी तक नुकसान की बात कह रह हैं।



मुआवजा दिलाने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता जताई और सीएम शिवराज ंिसंह चौहान से फोन पर बात की। इसमें पूर्व सीएम श्री सिंह ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का शीघ्र अतिशीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा वितरित कराने को कहा। वहीं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा है कि खरीफ सीजन में हुई बारिश से सोयाबीन फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिल सका है।