उत्तराधिकार दावे का विरोध, ज्ञापन दिया
सीहोर - बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के उत्तराधिकारी होने के उनके भाई खुजेमा कुतबुद्दीन द्वारा किए गए दावे के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में समाजजन सामने आए। पैदल ही कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के सामने समाजजनों ने अपनी बात रखी। समाजजनों ने बताया कि उनके धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब ने अपने निधन से पूर्व अपने पुत्र सैयदना मुफदल सैफुद्दीन को उत्तराधिकारी घोषित कर उनसे सब्र लेने की बात कही थी।
बोहरा समाज के लोग कलेक्टोरेट ज्ञापन देने पहुंचे।