लहराएगा तिरंगा, निकलेंगी झांकी
सीहोर - गणतंत्र दिवस पर रविवार को जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह इस बार चर्च मैदान की जगह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं जहां रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे, वहीं विभिन्न योजनाओं की मनोहारी झांकियां निकलेंगी।
मुख्य समारोह: पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे मुख्य समारोह होगा। ध्वजारोहण राजस्व मंत्री रामपाल सिंह करेंगे।
आष्टा: श्यामाप्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल सुबह 9 बजे ध्वज फहराएंगे।
इछावर : एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे जनपद अध्यक्ष बेगू बाई तिरंगा फहराएंगी।
शुजालपुर : शारदा एक्सीलेंस स्कूल में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुम देवी मीणा ध्वजारोहण करेंगी।
नसरुल्लागंज: उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 9 बजे होगा। इसमें वन विकास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। गांधी चौक पर नगर परिषद द्वारका प्रसाद अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे।
श्यामपुर: तहसील कार्यालय में सुबह 9 बजे तहसीलदार अशोक गोवाडिय़ा और पंचायत में सरपंच अरविंद चौहान ध्वजारोहण करेंगे। रेहटी: गांधी चबूतरा पर सुबह 8बजे नप अध्यक्ष रघुवीर सिंह पटेल ध्वजारोहण करेंगे।
बुदनी: दशहरा मैदान पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बनवारी लाल मस्कोले सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।